गुमशुदा लोगों के प्रकरण की तकनीकी संसाधनों, साइबर माध्यमों तथा मुखबिर तंत्र का उपयोग कर जल्द करें निराकृत - एएसपी हरीश यादव

डीआईजी के निर्देश पर एएसपी हरीश कुमार यादव ने ली लंबित गुम इंसान प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु समीक्षा बैठक 

एएसपी ने बैठक में गुमशुदा व्यक्तियों के प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने सभी विवेचकों को दिए निर्देश 
बेमेतरा 11 जुलाई 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने जिले के लंबित गुम इंसान प्रकरणों की समीक्षा बैठक लेकर विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रत्येक लंबित प्रकरण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र तलाश एवं मामलों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। 
     बैठक के दौरान एएसपी हरीश यादव ने थाना एवं चौकी स्तर के विवेचकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपलब्ध तकनीकी संसाधनों, साइबर माध्यमों तथा मुखबिर तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए गुमशुदा व्यक्तियों की जल्द से जल्द तलाश कर प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। साथ ही प्रत्येक मामले में नियमित समीक्षा एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। 
      बैठक में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एएसपी रीडर महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, उप निरीक्षक ओंकार साहू, सहायक उपनिरीक्षक दीनानाथ सिन्हा, संतोष धुर्वे, रेशम लाल भास्कर, पुरुषोत्तम कुलार्य, जितेन्द्र कश्यप, कृष्ण कुमार, यागेश्वर देशमुख, रामकुमार दिवाकर, भलेतिनुस पन्ना, सुरेश राजपूत, प्रधान आरक्षक अशोक तिर्की, गोपाल ध्रुव, विजय साहू, पंकज सिंह, उमाशंकर दिवाकर, आनंद कोठारी, शत्रुहन बंजारे, भूषण ठाकुर, चंद्रशेखर राजपूत, खुलेश्वर गायकवाड़, नरेन्द्र मनहर, ठाकुर राम घृतलहरे, अवधेश सिंह, दीनानाथ वर्मा, आरक्षक पुरुषोत्तम कुंभकार, आरक्षक हेमंत कुमार साहू, मनीष देवांगन, महिला आरक्षक रामबती नेताम सहित जिले के थाना एवं चौकी के अन्य विवेचक उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ