युवा पत्रकार प्रतीक पाठक मार्तण्ड गौरव सम्मान से सम्मानित

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए चयन कर किया गया सम्मान 
रायपुर 31 मई 2026 - पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए युवा पत्रकार प्रतीक पाठक को प्रतिष्ठित मार्तण्ड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने, निष्पक्ष पत्रकारिता तथा समाज हित में किए जा रहे सतत कार्यों के लिए प्रदान किया गया। 
 यह सम्मान International Naturopathy Organization (INO) एवं Positive Health Zone द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। 
    कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। जिनमें पत्रकारिता के क्षेत्र से युवा पत्रकार प्रतीक पाठक का चयन विशेष रूप से किया गया। 
      समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि प्रतीक पाठक ने अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सामने लाने का कार्य किया है। उनकी निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणादायक है। 
  सम्मान प्राप्त करने के बाद युवा पत्रकार प्रतीक पाठक ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने पाठकों, सहयोगियों और मार्गदर्शकों को देते हुए कहा कि भविष्य में भी वे जनहित के मुद्दों को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ उठाते रहेंगे। 
 कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे सम्मान पत्रकारों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। 
 प्रतीक पाठक को मिले इस सम्मान पर पत्रकारिता जगत, मित्रों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।