छतरपुर गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में भगवान श्री बालाजी का किया दर्शन पूजन
बेमेतरा 16 जून 2026 - छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में भगवान श्री बालाजी का दर्शन पूजन कर जनसेवक व भाजपा कार्यकर्ता शिवम तिवारी ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया। मुलाकात के दौरान गुरु धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने मई माह में की गई अपनी कठिन साधना के अनुभव को भी साझा किया और इस अवसर को बहुत ही खास बताया।
साथ ही जनसेवक शिवम तिवारी ने पूज्य गुरुदेव को बेमेतरा स्थित मां भद्रकाली मंदिर आने का आमंत्रण दिया, जिसे महाराज ने सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द ही आने का कहा।