तेलगा (बेरला) में मना शाला प्रवेश उत्सव

बेमेतरा 16 जून 2026 - बेमेतरा जिलें के बेरला ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला तेलगा में मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। जहां नव प्रवेशी बच्चों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया एवं नव प्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाया गया।
      इस अवसर पर ग्राम सरपंच राजेश नायक, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष तुलाराम साहू, जिला खेल एवं कला प्रमुख भाजयुमो बेमेतरा पोषण निर्मलकर, उपसरपंच रामकुमार सेन, पंच ठाकुर राम यदु, चंद्रशेखर वर्मा, प्रतिभा यदु, भारती साहू, प्रधानपाठक गणेश शिवारे के साथ शिक्षक ललित देवांगन, रमेश ठाकुर, मन्नू लाल साहू, शिक्षिका रीना पाण्डेय उपस्थित रहे।