आयोग अध्यक्ष एवं सदस्य द्वारा लंबित प्रकरणों की जाएगी सुनवाई
बेमेतरा 12 जून 2026 - महिलाओं से जुड़े उत्पीड़न एवं अन्य लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की न्यायपीठ का आयोजन 19 जून 2026 को बेमेतरा में किया जाएगा। आयोग की अध्यक्ष एवं सदस्य द्वारा प्रकरणों की सुनवाई जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायपीठ के माध्यम से जिले की महिलाओं से संबंधित लंबित शिकायतों एवं प्रकरणों पर सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इससे महिलाओं को अपनी समस्याएं रखने एवं न्याय प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
जिला प्रशासन ने संबंधित पक्षकारों एवं प्रकरणों से जुड़े व्यक्तियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर सुनवाई में भाग लेने की अपील की है। महिला आयोग की इस पहल से महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा एवं समस्याओं के त्वरित समाधान को बढ़ावा मिलेगा।