डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर देवकर में 03 आरोपियों राम प्रसाद कुंजाम, रमेश साहू, टेकराम साहू से 3330 रु, सट्टा पट्टी, पेन जप्त

साइबर सेल एवं चौकी देवकर पुलिस टीम की सट्टा पर संयुक्त कार्यवाही  
बेमेतरा 13 जून 2026 - पुलिस उप महा निरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
    इसी क्रम में 12 जून 2026 को साइबर सेल एवं चौकी देवकर स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिली कि राम प्रसाद कुंजाम निवासी कंडरा पारा देवकर के द्वारा सुरही नदी के किनारे घुघवाडीह मार्ग देवकर एवं रमेश ऊर्फ टिल्ल्‍ साहू के द्वारा शासकीय स्कुल के पीछे जैतखाम के पास मंच देवकर तथा टेकराम साहू के द्वारा सुरही नदी के किनारे अकलवारा रोड यात्री प्रतिक्षालय देवकर में अवैध रूप से लोगों को अंको के सामने रूपये का दांव लगवा कर सट्टा-पट्टी नामक जुआ खिलवाकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा हैं की सुचना पर साइबर सेल एवं चौकी देवकर पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान 03 आरोपियों को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया। 
     जिस पर चौकी देवकर थाना साजा में जुआ सट्टा का 03 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों 01. राम प्रसाद कुंजाम ऊर्फ बीरू पिता छोटे लाल कुंजाम उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 देवकर चौकी देवकर, 02. रमेश ऊर्फ टिल्ल साहू पिता स्व. बहादुर साहू उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 देवकर चौकी देवकर, 03. टेकराम साहू पिता स्व. आजुराम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी हरडुवा थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। तीनों आरोपियों के पास से कुल जुमला नगदी नगदी 3330 रूपये एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त किया गया है। 
 उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद, सउनि छोटेलाल बंजारे, प्रधान आरक्षक ललीत केरकेट्टा, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, रेखन साहू, संजय पाटिल, मुकेश माहिरे, चौकी देवकर से आरक्षक दीपक राजपूत, मुकेश पाल, मोहित देवांगन सहित साइबर सेल एवं चौकी देवकर के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।