लंबे समय से फरार चल रहे 05 स्थायी वारंटी बेरला पुलिस के गिरफ्त में

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर बेरला पुलिस टीम को स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली सफलता  
बेमेतरा 06 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकडने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। 
    इसी क्रम में आज 06 अगस्त 2026 को थाना बेरला पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट में अपराध क्रमांक 153/2021, धारा 341, 395, 120B भादवि के प्रकरण में फरार चल रहे 05 स्थायी वारंटियों 01. महेश यादव पिता लेखराम यादव उम्र 21 वर्ष, 02. नागेश्वर यादव ऊर्फ शाहूत पिता सुरेन्द्र यादव उम्र 22 वर्ष, 03. त्रयंक यादव ऊर्फ राजा पिता प्रवीण यादव उम्र 22 वर्ष, 04. शेखर डहरिया ऊर्फ मोन्टू पिता सुखनंदन डहरिया उम्र 22 वर्ष, 05. ठाकेन्द्र यादव ऊर्फ बब्लू पिता सुरेन्द्र यादव उम्र 21 वर्ष, सभी निवासी धरसीवा जिला रायपुर को पकड़ा गया। जिसे न्यायालय में स्थाई वारंट तामील कर प्रस्तुत किया गया। 
      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक दीनानाथ यादव, आरक्षक संजय पाटिल सहित थाना बेरला के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ