डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर 03 वाहनों में लोड ध्वनि विस्तारक यंत्रो, डीजे पर कार्यवाही

थाना खम्हरिया पुलिस टीम की बिना अनुमति तेज आवाज DJ पर कोलाहल अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही  
बेमेतरा 03 जून 2026 - पुलिस उप महा निरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
      इसी क्रम में 02 जून 2026 को थाना थान खम्हरिया पुलिस टीम द्वारा 03 वाहन में DJ बांध कर बिना अनुमति के DJ बजाते पाये जाने पर DJ सामान जप्त कर अनावेदक जय निषाद, रामजी ठाकुर, जितेन्द्र मुलचंद के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
  02 जून 2026 को थान खम्हरिया में 19 बजे नगर भ्रमण दौरान जुलुस के साथ अनावेदक वाहन क्रमांक सीजी 07 सीएच 0940 के चालक जय निषाद पिता स्व. सागर सिंह निषाद उम्र 39 वर्ष निवासी दुर्ग पोलसाय पारा थाना दुर्ग जिला दुर्ग, वाहन कमांक सीजी 07 सीटी 3749 का चालक रामजी ठाकुर पिता 
दुर्गाराम ठाकुर उम्र 31 वर्ष निवासी शंकर नगर दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग, वाहन कमांक एम.एच.31 एफ.सी. 8624 का चालक जितेन्द्र मुलचंद बंसोर पिता मूलचंद बंसोर उम्र 52 वर्ष निवासी नागपुर मानवता नगर थाना गिटटी खदान जिला नागपुर महाराष्ट्र द्वारा उक्त तीनों वाहनों में ध्वनि विस्तारक यंत्रो से चोंगा, बेस एम्प्लीफायर को तेज आवाज में रात्रि 10 बजे के बाद भी ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग कर रहे थे जो माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों का अवहेलना करने एवं उक्त अनावेदकों को DJ बजाने की अनुमति के संबंध जानकारी लेने पर अनुमति नहीं होना पाया गया। 
  अनावेदकों का कृत्य धारा 15(1) कोलाहल अधिनियम के उल्लंघन करना पाये जाने एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन कमांक सीजी 07 सीएच- 0940, वाहन कमांक सीजी 07 सीटी 3749, वाहन कमांक एम.एच.31 एफ.सी.8624 मे ध्वनि विस्तारक यंत्रो से चोंगा, बेस एम्प्लीफायर एवं वाहन के दस्तावेज तथा अनावेदकों ड्रायविंग लाइसेंस जप्त कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
   उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना थान खम्हरिया निरीक्षक चन्द्रदेव वर्मा, उप.निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, प्रधान आरक्षक अजय कुमार सहित थाना थानखम्हरिया के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।