प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल
साइबर सेल एवं थाना साजा पुलिस टीम की कार्यवाही
बेमेतरा 30 मई 2026 - बेमेतरा जिले में पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज 30 मई 2026 को साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं थाना प्रभारी साजा निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे व साइबर सेल/थाना साजा पुलिस टीम ने आरोपी खेलावन गोड एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन करते 33 पौवा देशी प्लेन/मसाला कीमती लगभग 3000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कुटी कीमती 70000 रूपए, कुल जुमला 73000 रूपए को 34 (2) आबकारी एक्ट के मामले में कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है।
आज 30 मई 2026 को थाना साजा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति अपने सफेद रंग के बिना नंबर स्कुटी में अवैध रूप से शराब रखकर कोदवा की ओर परिवहन कर रहे हैं की सूचना के अधार पर साइबर सेल एवं थाना साजा पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी को अवैध शराब रखकर परिवहन करते पकड़ा गया।
जिसमें थाना बेमेतरा में 01 प्रकरण में 02 आरोपी 01. खेलावन गोड पिता सासह राम गोड उम्र 58 वर्ष निवासी कोदवा थाना साजा जिला बेमेतरा के कब्जे से 33 पौवा देशी प्लेन/मसाला शराब (5940ml) कीमती लगभग 3000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कुटी कीमती 70000 रूपए, कुल जुमला 73000 रूपए को 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं।
कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी साजा निरीक्षक निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत, साइबर सेल प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, रेखन साहू, मुकेश माहिरे, थाना साजा से आरक्षक राजु यादव, रामाअनुज जायसवाल, गोलू पटेल सहित साइबर सेल एवं थाना साजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।