वरिष्ठ कृषि अधिकारी साजा दिनेश कुमार धुर्वे के नेतृत्व में भटगांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित

भटगांव में आयोजित शिविर में विभाग की सभी शाखाओ कृषि, पशु, उद्यानिकी, मत्स्य ने दी अपनी जानकारी 

कृषि विभाग द्वारा किसानों को कृषि कार्य, अतिरिक्त व अधिक लाभ के साथ दी योजनाओं की जानकारी 
बेमेतरा 05 मई 2026 - शासन के विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर के निर्देश व उप संचालक कृषि मोरध्वज डड़सेना के मार्गदर्शन पर वरिष्ठ कृषि अधिकारी साजा दिनेश कुमार धुर्वे के नेतृत्व में आज दिनांक 5/5/26 को बेमेतरा जिले के साजा ब्लाक के ग्राम पंचायत भटगांव में किसानों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजित शिविर में कृषकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, तकनीकी सलाह जैसे संतुलित खाद, यूरिया डीएपी के बदले वैकल्पिक उर्वरक इसके अलावा बायोकम्पोस्ट, नील हरितकाई, बीजोपचार, ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन तिलहन लगाने की जानकारी दी गई। साथ ही पराली नहीं जलाने और इसके नुकसान के संबंध में कृषकों को विस्तार से जानकारी दिए गए। 
इसके अलावा समवर्गी विभाग जैसे पशुपालन, उद्यानिकी मत्स्य द्वारा भी अपने विभाग में चलायी जा रही योजनाओं के बारे में कृषकों को जानकारी दिए गए। 
       कार्यक्रम में उपरोक्त विभागों के विकासखंड के सभी अधिकारी/कर्मचारी जनप्रतिनिधिगण और ग्राम के कृषकगण उपस्थित रहे।