कु. विद्या साहू हैं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव की छात्रा
बेमेतरा 05 मई 2026 - छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12 वीं बोर्ड परीक्षा में बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम बारगांव की होनहार छात्रा विद्या साहू ने 85.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। कु विद्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव की छात्रा हैं, वे बचपन से ही मेधावी है, वे स्व. प्रीतम साहू की बेटी है। अकाउंट विषय मे 98 अंक पाकर गांव व स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है।
कु विद्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता डोमिन साहू व स्कूल के शिक्षिकों को दिया है। विद्या की माता डोमिन साहू ने बताया कि उन्होंने हमेशा बेटी को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और हर परिस्थिति में उसका साथ दिया। कु. विद्या का मानना है कि कठिन परिश्रम, समय का सही उपयोग और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।