ईश्वर वर्मा के नेतृत्व में संगठन होगा और सशक्त, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा - पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया गया नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान  
बेमेतरा 11 मई 2026 - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाना संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति कांग्रेस पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह नियुक्ति केवल दायित्वों का वितरण नहीं, बल्कि संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं की निष्ठा, सक्रियता एवं जनहित के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है। 
  उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रविन्द्र चौबे पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन सम्मिलित हुए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा रविन्द्र चौबे पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन की अनुशंसा एवं आशीष छाबड़ा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा एवं पूर्व विधायक बेमेतरा के मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता, पार्टी के प्रति निष्ठा तथा जनहित के कार्यों के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा में नव नियुक्त पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 
  इस अवसर पर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने मार्गदर्शन में कहा कि नव नियुक्त अध्यक्ष ईश्वर वर्मा के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई मजबूती मिलने की पूर्ण आशा व्यक्त की गई। उनका संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित दृष्टिकोण निश्चित रूप से संगठन को अधिक सक्रिय, प्रभावी एवं जनहितैषी बनाएगा। कांग्रेस पार्टी सदैव सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, किसान-मजदूर हित, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है। ऐसे में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाते हुए क्षेत्र की जनता की आवाज बनेंगे तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सतत प्रयासरत रहेंगे।
ईश्वर वर्मा के नेतृत्व, आशीष छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ नेताओं के संरक्षण में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा संगठनात्मक दृष्टि से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी तथा क्षेत्र में विकास, सामाजिक समरसता और जनसरोकारों के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाएगी। यह नियुक्ति संगठन द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास की अभिव्यक्ति है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारी जनता और संगठन के बीच मजबूत सेतु बनकर कांग्रेस पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 
     आशीष छाबड़ा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों, विशेष रूप से नव नियुक्त अध्यक्ष ईश्वर वर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा ईश्वर से कामना है कि आप सभी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन एवं क्षेत्रहित में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करें तथा कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दें। उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं सहित। 
      उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से संतोष वर्मा पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा, मंडल अध्यक्षगण किलुश यदु, संतोष तिवारी, मनोज जायसवाल, संतोष पटेल, बिहारी साहू, किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया सहित नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के पदाधिकारीगण एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे।