समाधान शिविर सेमरिया में टीबी मुक्त ग्राम और जिला बनाने लिया गया सामूहिक संकल्प

सामूहिक शपथ में जन प्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं आम जनता रहे शामिल 
बेमेतरा 08 मई 2026 - सुशासन तिहार अंतर्गत जिलें में आयोजित जन समस्या व समाधान शिविर सेमरिया में टीबी मुक्त ग्राम और जिला बनाने के लिए उपस्थित नागरिकों को शपथ दिलाया। नागरिकों ने शपथ लिया कि मैं शपथ लेता हूं की जानकारी की रोशनी से टीवी के दर को मिटाऊंगा/मिटाऊंगी। सतर्कता की ताकत से टीबी के भेदभाव को खत्म करूंगा/करूंगी। पूर्ण समर्पण की भावना से मैं भारत को टीबी मुक्त बनाने की यज्ञ में अपना पूरा योगदान दूंगा/दूंगी। 
टीबी उन्मूलन हेतु समाधान शिविर ग्राम सेमरिया बेमेतरा में जिला अध्यक्ष बीजेपी बेमेतरा अजय साहू एवं एडीएम प्रकाश भारद्वाज, अन्य समस्त विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों एवं अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण की उपस्थिति में सामूहिक शपथ ग्रहण कराया गया।