समाज के सम्मान, संगठन की मजबूती एवं युवाओं को साथ लेकर कार्य करने के लिए सदैव रहूंगा प्रतिबद्ध - अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी महासभा प्रदेश महामंत्री योगेश वर्मा

योगेश वर्मा को मिली अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी महासभा के प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी
बेमेतरा 11 मई 2026 - अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा युवा एवं ऊर्जावान समाजसेवी योगेश वर्मा को प्रदेश महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर समाज एवं युवाओं में हर्ष का माहौल है। श्री वर्मा लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए युवाओं के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई है। संगठन क्षमता, समाज के प्रति समर्पण एवं नेतृत्व कौशल को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में समाज संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी।
  इस अवसर पर योगेश वर्मा ने कहा कि वे समाज के सम्मान, संगठन की मजबूती एवं युवाओं को साथ लेकर कार्य करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।