यादव समाज ने बैठक कर आजीवन सदस्यता एवं कमजोरो को मदद करने पर की चर्चा

बेमेतरा 11 मई 2026 - छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज 5066 प्रदेश कार्यालय रायपुर प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव के आदेश अनुसार समस्त प्रदेश भर में जिला स्तरीय आगामी जिला अध्यक्ष के चुनाव के संबंध में आजीवन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके संबंध में झेरिया यादव समाज बेमेतरा द्वारा आजीवन सदस्यता लेने हेतु आवश्यक बैठक रखा गया। यह बैठक निश्चित ही प्रदेश कार्यकारिणी के आदेश अनुसार कार्य करने के लिए तत्पर्य है, जिसमें जमीनी स्तर से लेकर कार्य करने का निर्णय लिया गया है। समस्त यादव बंधुओं द्वारा जो भूले भटके गरीब असहाय के सहयोग प्रदान करने का भी निर्णय लिया है, यह निर्णय बेमेतरा जिला के लिए गौरव साली है। 
      इस बैठक में मुख्य रूप से संजय यादव, अमित यादव, डोमन यादव, सोनू यादव, ललित यादव, अभिषेक यादव, जितेंद्र यादव, डेनीचंद यादव, चंद्रशेखर यादव, अश्वनी यादव सहित अन्य उपस्थित रहें। जहां समाज को नई ऊंचाई की ओर अग्रसर करने के लिए नई सोच समाज, एकता एवं शिक्षा के साथ समाज को एकत्रित करने के लिए बहुत ही सुंदर विचार रखें गए। निश्चित ही हमारा समाज एक ऊंचाई चोटी की ओर अग्रसर करेगा।