भाजपा नेता अंकुश तिवारी नें नवागढ़ हेलीपेड व बेलटुकरी मोड़ में किया तीर्थ यात्रियों का स्वागत

कामाख्या, अयोध्या, बनारस, बाबा बैजनाथ, पशुपतिनाथ जा रहे यात्रियों का पुष्प माला व पुष्पवर्षा कर किया स्वागत 
बेमेतरा 07 मई 2026 - जिलें के नवागढ़ के हेलीपेड व नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सम्बलपुर बेलटुकरी मोड़ पर माँ कामाख्या, श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या, पशुपतिनाथ, बाबा बैजनाथ धाम, काशी विश्वनाथ वाराणसी, नेपाल, जनकपुर, मुक्तिनाथ, लुम्बिनी, मनकामना जा रहें तीर्थ यात्रियों का पुष्प माला व पुष्प वर्षा कर जिला प्रभारी भाजपा सोशल मीडिया पं. अंकुश तिवारी द्वारा स्वागत किया गया एवं माँ कामाख्या सहित सभी तीर्थ स्थानों में बेमेतरा जिला के सुख, शांति, समृद्धि हेतु कामना करने के लिए अपील करते हुए सभी को मंगलमय यात्रा हेतु शुभकामनाएं दिया। 
   इस दौरान भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनीष चौबे, जिला सहप्रभारी भाजपा सोशल मीडिया विजय यादव, सरपंच बेलटुकरी पुनेन्द्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बिपतराम राजपूत, भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी याशु श्रीवास, विकास श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहें। 
    नवागढ़ से स्वास्तिक टूर के संचालक मोनू तिवारी द्वारा तीर्थयात्रा का प्रारंभ नवागढ़ से किया गया, जिसमें नवागढ़ के छन्नु सोनी, जेवरा के दाऊ संतोष राजपूत, बेलटुकरी से भाजपा कार्यकर्ता बद्री राजपूत सहित सम्बलपुर, नवागढ़, बेमेतरा सहित अन्य जगह के यात्री शामिल रहें।