चंदनू थाना प्रभारी निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी ने थाना परिसर में थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवारों की ली बैठक

डीआईजी के निर्देश पर प्रभारी ने कोटवारों को लोक अदालत, सुशासन तिहार एवं बाल विवाह से संबंधित कानूनी, सामाजिक एवं प्रशासनिक विषयों पर दी विस्तार से जानकारी 

नशा मुक्ति अभियान, साइबर अपराध से बचाव एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में किया गया जागरूक 
बेमेतरा 30 अप्रैल 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदनू निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी एवं थाना स्टाफ द्वारा थाना चंदनू परिसर में थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की गई। 
  बैठक में बाल विवाह की रोकथाम से संबंधित विभिन्न कानूनी, सामाजिक एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 09 मई 2026 को आयोजित होने के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 
   साथ ही सुशासन तिहार 2026 के तहत जन शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण को लेकर आवश्यक चर्चा की गई तथा शासन की योजनाओं और जन हितकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर बल दिया गया। 
     थाना प्रभारी निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी ने उपस्थित कोटवारों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों से अवगत कराया। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे से होने वाले व्यक्तिगत, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए युवाओं के भविष्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया। 
   इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में अन्य आवश्यक कानूनी जानकारियां भी साझा की गईं। 
   इस दौरान प्रधान आरक्षक सुखेलाल बंजारे, रघुनाथ नेताम, आरक्षक सुनील साहू, गोविन्द वर्मा, हेमंत वर्मा, हीरालाल साहू सहित अन्य स्टाफ एवं ग्राम कोटवारगण उपस्थित रहे।