शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव अपने दौरे के दौरान रेस्ट हाउस साजा में रुककर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर की चर्चा
बेमेतरा 24 मई 2026 - शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव अपने थान खम्हरिया, कवर्धा दौरे के दौरान नगर साजा में रुककर विश्राम व कार्यकर्ताओं से मुलाकात किए। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का हालचाल जानते हुए चर्चा किए। इस दौरान नगर साजा के आशीर्वाद होटल के संचालक दीपक मानिकपुरी ने भी शिक्षा मंत्री से भेंट की।
मुलाकात पर मंत्री श्री यादव ने उनके होटल की सुप्रसिद्ध कलाकंद मिठाई को याद कर बहुत प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब भी इधर से गुजरना होता हैं, मैं पक्के तौर से कलाकंद मिठाई को मंगाकर खाता हूं।
उन्होंने इस संक्षिप्त मुलाकात में होटल संचालक से अपने पुराने समय की याद ताजा कर उनका हालचाल लिया। संचालक ने उन्हें मनपसंद कलाकंद मिठाई भेंट की।