थाना नांदघाट पुलिस टीम ने कार्यवाही कर किया डीजल चोरी एवं खरीदी बिक्री का खुलासा, एक फरार की तलाश जारी
बेमेतरा 28 अगस्त 2026 - दिनांक 27.08.2026 को सूचना मिला कि किसान ढाबा खौरा में एक ट्रक चालक अवैध रूप से अपने वाहन का डीजल निकालकर चोरी कर बिक्री कर रहा है की सूचना तस्दीक किया गया। प्रार्थी रोहित निषाद निवासी खैरा के शिकायत पर आरोपी ट्रक कमांक सीजी 07 सीए 7936 के चालक सत्तू बारले एवं ढाबा संचालक के विरूद्ध अपराध सदर धारा 303 (2), 317 (2) BNS का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना की सूचना वरिष्ट अधिकारियों को दी गई, जिस पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसाल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान ट्रक कमांक सीजी 07 सीए 7936 के चालक भुवनेश्वर साहू पिता लालजी साहू उम्र 30 वर्ष निवासी कुंरा थाना मुंगेली जिला मुंगेली के द्वारा चोरी का अपराध करना स्वीकार किया गया।
आरोपी भुवनेश्वर के कब्जे से डीजल बिक्री रकम 3000 रूपये एवं ट्रक कमांक सीजी 07 सीए 7936 को जप्त किया गया।
इसी तरह चोरी का डीजल खरीदने वाले शत्रुहन बारले पिता टेकराम बारले उम्र 40 साल एवं आकाश वर्मा पिता स्व. मुकेश वर्मा उम्र 20 साल निवासी सौरा को चोरी का डीजल खरीदने के आरोप में दो अलग अलग सफेद रंग के जरकिन जिसमें कुल करीबन 29 लीटर डीजल भरा हुआ एवं पाईप को जप्त किया गया। प्रकरण में एक फरार आरोपी की पता तलाश जारी है।
प्रकरण में आरोपी 01. भुवनेश्वर साहू पिता लालजी साहू उम्र 30 वर्ष निवासी कुंरा थाना मुंगेली जिला मुंगेली, 02. शत्रुहन बारले पिता टेकराम बारले उम्र 40 साल, 03. आकाश वर्मा पिता स्व० मुकेश वर्मा उम्र 20 साल निवासी खैरा थाना नांदघाट जिला बेमेतरा को विधिवत गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की गई हैं।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेख राम ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल साहू, प्रधान आरक्षक अशोक तिर्की, आरक्षक सजय साहू सहित थाना नांदघाट पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ