डीजे की धुन पर ग्राम में निकली गई भव्य शोभायात्रा, विशाल प्रसादी भंडारा
बेमेतरा 02 अप्रैल 2026 - हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर कोदवा गांव पूरी तरह भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। डीजे की धुन पर श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता जमकर थिरके। वहीं भगवान श्रीराम एवं भगवान श्री हनुमान की भव्य महाआरती किया गया। साथ ही विशाल शोभायात्रा निकाल कर ग्राम भ्रमण किया गया।
उत्सव का मुख्य आकर्षण बजरंग दल द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा रही। डीजे की गूंज और भक्तिमय भजनों के साथ संकटमोचन हनुमान जी की झांकी निकाली गई, जिससे पूरे गांव का भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा के दौरान युवाओं की टोली और ग्रामीणों द्वारा 'जय श्रीराम' के नारों के साथ डीजे की धुन पर नाचते-झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
सेवा का संकल्प : हलवा, खिचड़ी और ठंडे शरबत का वितरण
शोभायात्रा के समापन पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा जनसेवा का उदाहरण पेश किया गया। गर्मी को देखते हुए विशेष रूप से श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए ठंडा मीठा पानी (शरबत) की व्यवस्था की गई थी। साथ ही महाप्रसादी के रूप में भारी मात्रा में शुद्ध देसी घी से बनें हलवा और खिचड़ी का वितरण किया गया। जिसको ग्राम भ्रमण के दौरान ग्राम के प्रत्येक घरों घर प्रसादी प्रदान किया गया।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला सह संयोजक गणेश वैष्णव ने बताया कि हनुमान जी के जन्मोत्सव पर गांव की सुख-समृद्धि के लिए यह आयोजन किया गया है। देर शाम तक चले इस भंडारे में सैकड़ों हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल धर्ममय हो गया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला सह संयोजक गणेश वैष्णव, सोनू साहू, सतीश यादव, देवेंद्र साहू, ओंकार गुप्ता, गणपत साहू, राजू निर्मलकर, सिताहु धुर्वे, नंदलाल साहू, जित्तू कुर्रे रमाकांत जोशी, दिनेश गुप्ता, अमन ताम्रकार, संदीप वर्मा, नागेश्वर पारकर, तोप पटेल, विष्णु प्रजापति, मोती पारकर, दुर्गेश वर्मा, हरजिंदर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहें।