पूर्व माध्यमिक शाला तेलगा (बेरला) मे कराया गया नेवता भोज
बेमेतरा 01 अप्रैल 2026 - जिले के बेरला ब्लाक के शा. पूर्व.माध्य. शाला तेलगा में भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री व धोबी समाज प्रदेश महासचिव पोषण निर्मलकर ने अपने पुत्र के नामकरण संस्कार के उपलक्ष्य पर विद्यालय मे बच्चों को नेवता भोज करवाए। नेवता भोज में विद्यालय के बच्चे खीर पुड़ी व भोजन ग्रहण किया व बच्चों को अपना आशीर्वाद दिए। श्री निर्मलकर ने कहा की नेवता भोज से विद्यालय के विद्यार्थियों को अच्छे भोजन ग्रहण से बच्चों को संतुलित आहार की प्राप्ति होती है। प्रधान पाठक सिन्हा ने कहा की नेवता भोज का उद्देश्य विद्यालय के बच्चों को अच्छे आहार व व्यंजन प्रदान करती है व नेवता भोज से स्कूल के बच्चों को मध्यान्ह भोजन से जोड़े रहने का एक अच्छा आयोजन हैं।
इस अवसर पर संकुल समन्वयक व प्रधान पाठक किशोर सिन्हा, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक गणेश शिवारे, शिक्षिका ममता टंडन, मिश्रा मैडम, नायक, दुर्गा निर्मलकर, तेजस्वीर निर्मलकर, पिंकी मानिकपुरी, लक्ष्मी यदु व समस्त शाला परिवार के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।