वेतन न मिलने से स्वास्थ्य कर्मचारियों के सामने खड़ी हुई आर्थिक संकट, आ रही परिवार चलाने में दिक्कत
विगत दिनों सीएमएचओ ने जारी किया था पूरे साजा ब्लाक के समस्त स्टाप का वेतन रोकने का आदेश
बेमेतरा 06 अप्रैल 2026 - स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ब्लॉक साजा ने मार्च माह का वेतन अब तक अप्राप्त होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। संघ के पदाधिकारियों ने बीएमओ कार्यालय साजा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा के नाम ज्ञापन सौंपकर अविलंब वेतन भुगतान की मांग की है।
संघ ने ज्ञापन में कहा है कि मार्च माह का वेतन नहीं मिलने से लोनधारी कर्मचारी समय पर ईएमआई नहीं भर पाये हैं। बुजुर्ग माता पिता की दवाइयां एवं इलाज करवाने में समस्याएं उत्पन्न हो रही है। कर्मचारी एवं अधिकारियों का दैनिक दिनचर्या एवं घर का पालन पोषण करने में समस्याएं हो रही है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं फीस देने में समस्या हो रही है।
संघ ने ज्ञापन की कापी कलेक्टर बेमेतरा, जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन बेमेतरा और जिलाध्यक्ष ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ बेमेतरा को प्रेषित की है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कविता वानखेड़े सहित नेतराम कन्नौजे, रामावतार साहू, सुषमा साहू, सरोज टोप्पो, सूरज साहू, पंकज गुप्ता, गुलाब साहू, अमित तिवारी और रजनी यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।