छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना का हरदी (भिंभौरी) में हुआ कार्यालय का उद्घाटन

उद्घाटन के साथ में जबर सदस्यता अभियान चलाकर जात-पात के करव बिदाई... छत्तीसगढ़िया भाई-भाई का दिया गया नारा 
बेमेतरा 17 मई 2026 - रविवार को जिलें के बेरला ब्लाक के ग्राम हरदी (भिंभौरी) तहसील बेरला में छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना के कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संगठन द्वारा "जबर सदस्यता अभियान" भी चलाया गया।
  कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य "जात-पात के करव बिदाई... छत्तीसगढ़िया भाई-भाई" के नारे को जन-जन तक पहुंचाना एवं छत्तीसगढ़ीया अस्मिता को मजबूत करना रहा।
      कार्यालय उद्घाटन में प्रमुख व शीर्ष नेताओं में नीलेश साहू जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना, पुरेन्द्र साहू जिला युवा अध्यक्ष, सूर्या सिंह चौहान शहर अध्यक्ष जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, गजेन्द्र निषाद समाज सेवक की उपस्थिति रही।
      वहीं कार्यक्रम में अन्य उपस्थित सदस्यो में जितेन्द्र साहू, टुकेश साहू, लक्की, सोहन परगनिहा, खिलेंद्र वर्मा, शिव यदु, खेमू साहू, ढालेंद्र, राजू साहू, प्रदीप निषाद, ओमकार, नंदू, धनंजय, योगेश, ओमकार, ललित निषाद, हरेंद्र निषाद, झम्मन साहू, लोकेश निषाद आदि।
       संगठन ने सभी छत्तीसगढ़ीया भाइयों से अपील की है कि"हमर संग जुड़व... हमर संग चलव"