कलेक्टर, सीएमएचओ के निर्देश व मार्गदर्शन पर निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत कंतेली में शिविर
बेमेतरा 03 अप्रैल 2026 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान तहत निक्षय निरामय फेस 0.2 का आयोजन किया जा रहा हैं। दिनांक 2 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जिला बेमेतरा के अंतर्गत कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ बीएल राज के नेतृत्व में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान में HHX-Ray के माध्यम से ग्राम कंतेली में शिविर आयोजित किया गया।
आयोजित शिविर में कुल जनसंख्या का क्षय रोग स्क्रीनिंग किया गया। जिसमें 98 उच्च जोखिम समूहों का X-Ray जांच किया गया तथा 4 संदेहास्पद का ट्रू- नाट जांच हेतु स्पूटम सैंपल कलेक्शन कराया गया।
जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर कंतेली के समस्त स्वास्थ्य विभाग स्टाफ, मितानिन द्वारा पूर्व से ही लोगों को टीबी उन्मूलन अभियान की संपूर्ण जानकारी दी गई। साथ में जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया।
उक्त शिविर में जिला क्षय उन्मूलन केंद्र से यशवंत भारद्वाज डीपीपीएमसी एवं गिरधर देवांगन एसटीएस द्वारा पूरी जिम्मेदारी से टीम गठित कर शिविर का सफल क्रियान्वयन किया गया।