राजस्व विभाग/तहसीलों कार्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारी बहुतायत में सेवानिवृत्ति होने से कर्मचारियों की कमी होती जा रही हैं, भर्ती नहीं होने से कर्मचारियों द्वारा अनाधिकृत (गैर सरकारी) व्यक्तियों को कार्यालय में रखकर उनसे शासकीय कार्य निष्पादित करवाया जा रहा है, जो कि नियमतः गलत हैं - शासकीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव

राजस्व विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की शीघ्र भर्ती/पदस्थापना किये जाने जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन 
दुर्ग 09 जून 2026 - छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव द्वारा कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन प्रेषित किया है कि छग शासन द्वारा राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया गया। शासन द्वारा नित नये अनुविभाग एवं तहसील, उपतहसील एवं अन्य शासकीय कार्यालय आरंभ किया जा रहा है, परंतु वर्तमान सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती शासन द्वारा नहीं किया जा रहा है। 
    वर्ष 2026-27 में जिला कार्यालय (राजस्व विभाग)/तहसीलों कार्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारी बहुतायत में सेवानिवृत्ति हो रहे है, शासन द्वारा कर्मचारियों की भर्ती नहीं होने से जिला कार्यालय (राजस्व विभाग) एवं तहसील कार्यालयों में अपने सहयोगी के रूप में कर्मचारियों द्वारा अनाधिकृत (गैर सरकारी) व्यक्तियों को कार्यालय में रखकर उनसे शासकीय कार्य निष्पादित करवाया जा रहा है, 
जो कि (1) महाधिवक्ता छत्तीसगढ़ बिलासपुर का पत्र क्रमांक-एजी/सीजी/बीएसपी/2017 दिनांक 03/02/2017 (2) सचिव, छग शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, नया रायपुर का पत्र क्रमांक 275/393/2017/1-6 दिनांक 06/02/2017 (3) छग शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर का पत्र क्रमांक-एफ-2-11 सात-4/2017 नवा रायपुर दिनांक 15 फरवरी 2017 के अनुसार अवेैधानिक हैै। 
      अतएव जिला कार्यालय (राजस्व विभाग) एवं तहसील कार्यालयों में तृतीय/चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की शीध्र भर्ती/पदस्थापना किये जाने एवं की गई कार्यवाही से शासन से मान्यता प्राप्त संघ को भी अवगत कराये जाने सादर सविनय अनुरोध है।