अवैध खनन पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त

थान खम्हरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम कुरदा एवं जेवरा में कार्यवाही, पहले दिन खाली हाथ, दूसरे दिन मिली सफलता 

लगातार जारी है सख्त अभियान - खनिज विभाग 
बेमेतरा 04 अप्रैल 2026 - कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज राजस्व एवं खनिज विभाग के संयुक्त दल द्वारा तहसील थान खम्हरिया अंतर्गत ग्राम कुरदा एवं जेवरा में शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त 1 जेसीबी मशीन, 2 हाईवा वाहन एवं ईंट से भरा 1 स्वराज माजदा वाहन जब्त किया गया। इन सभी वाहनों को सुरक्षार्थ थाना थान खम्हरिया में खड़ा किया गया है। 
     इसके अलावा अवैध परिवहन के एक अन्य प्रकरण में रेत से भरा 1 हाईवा वाहन भी जब्त कर थाना बेरला में सुरक्षित रखा गया है, जिस पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

पूर्व कार्रवाई में भी जब्ती 
बीते दिवस भी प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाते हुए अवैध परिवहन में संलिप्त दो गिट्टी से भरी हाईवा गाड़ियां जब्त कर थाना बेरला में खड़ी कराई गई थीं। इन मामलों में भी विधिसम्मत कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। 

     शिकायत स्थल पर उत्खनन बंद मिला, ग्राम कुरदा में ही एक अन्य शिकायत के आधार पर जब संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया गया, तो वहां अवैध उत्खनन और परिवहन पूरी तरह बंद पाया गया। इससे स्पष्ट है कि प्रशासन की सख्ती का प्रभाव क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी प्रकार निरंतर और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 
   प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। 
    जिले में अवैध खनन के खिलाफ चल रही इस लगातार कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन आवश्यक कार्यवाही करेगी।