कारेसरा में खनिज विभाग ने अवैध मिट्टी खनन व परिवहन पर एक जेसीबी व एक हाईवा किया जब्त

खनिज विभाग ने अवैध रेत व गिट्टी परिवहन में एक जेसीबी सहित 8 हाईवा किया जब्त 

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की अवैध खनन व परिवहन पर कार्यवाही जारी 
बेमेतरा 05 जून 2026 - कलेक्टर बेमेतरा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में खनिज विभाग बेमेतरा द्वारा दिनांक 05.06.2026 को थान खम्हरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम कारेसरा में (खनिज) मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन संबंधी प्राप्त शिकायत की जांच की गई। 
    जांच के दौरान शिकायत स्थल पर अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलग्न 01 जेसीबी तथा 01 हाईवा वाहन पाए गए। इसके अतिरिक्त अवैध परिवहन के प्रकरण में रेत खनिज से भरे 04 हाईवा वाहन जप्त किए गए। 
पूर्व में दिनांक 03.06.2026 को भी रेत खनिज से भरा 01 हाईवा वाहन जप्त कर सुरक्षार्थ थाना बेमेतरा में खड़ा कराया गया था।
इसी क्रम में दिनांक 05.06.2026 को अवैध परिवहन के एक अन्य प्रकरण में रेत खनिज से भरा 01 हाईवा वाहन जप्त कर थाना चंदनू में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। वहीं दिनांक 27.05.2026 को गिट्टी से भरा 01 हाईवा वाहन जप्त कर थाना नवागढ़ में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया था। 
    इस प्रकार कुल 09 वाहनों (01 जेसीबी एवं 08 हाईवा) के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। सभी प्रकरणों में विधिसम्मत कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।