जनरल स्टोर्स के गल्ला से चोरी प्रकरण में नगदी रकम पंद्रह सौ रु सहित एक आरोपी गिरफ्तार

डीआईजी के निर्देश पर खम्हरिया पुलिस टीम की कार्यवाही 
बेमेतरा 25 मार्च 2026 - प्रार्थी प्रभात अग्रवाल उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नं 15 थान खम्हरिया थाना थान खम्हरिया जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरा प्रभात किराना स्टोर के नाम से जनरल स्टोर का दुकान है कि दिनांक 22 मार्च 2026 के रात्रि 08 बजे दुकान को बंद करके दुकानदारी के पैसा को गल्ला में रखकर घर के सामनें और पिछे के दरवाजा का ताला बंद कर रात्रि में परिवार सहित सोये थे कि 23 मार्च 2026 के सुबह 08 बजे दुकान खोलनें गया तो दुकान के गल्ला में रखे चिल्हर करीब 10-12 हजार रूपया नहीं था, जिसे दिनांक 22 मार्च 2026 के रात्रि 08 बजे से 23 मार्च 2026 के सुबह 08 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 305 (ए), 331(4) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
   घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा को थाना स्टाफ के साथ माल मुल्जिम पता साजी विवेचना कार्यवाही में लगाया गया। 
      प्रकरण में विवेचना के दौरान संदेही रोहित मंडावी निवासी वार्ड नं. 09 डबरापारा थानखम्हरिया को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उक्त चोरी की घटना का अपराध करना स्वीकार किया। पुछताछ में चोरी किये गये करीबन 10 से 12 हजार रूपए को खाने-पिने में खर्च करना एवं 1500 रूपए को छुपाकर रखना। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 1500 रूपये को जप्त कर बरामद किया गया। 
 प्रकरण में आरोपी रोहित मंडावी पिता बिसौहा मंडावी उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नं. 09 डबरापारा थानखम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा को आज 25 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। 
 इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लहरे, आरक्षक बलदेव निषाद, मुकेश चंद्रवंशी, अशरफी खान,धर्मेन्द्र साहू सहित थाना खम्हरिया के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।