डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर पवन पाठक कुसमी 2.952 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार

साइबर सेल एवं सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की अवैध मादक पदार्थ गांजा पर कार्यवाही 
बेमेतरा 25 मार्च 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 24 मार्च 2026 को साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला एवं साइबर सेल व थाना बेमेतरा पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त पर कार्रवाई तेज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 33 हजार रूपये से भी अधिक की 02 किलो 952 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 
     इसी क्रम में 24 मार्च 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा को मुखबीर से सुचना मिली कि पवन पाठक निवासी कुसमी अपने घर में अवैध रूप से बिक्री हेतु मादक पदार्थ गांजा रखा है की सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर आरोपी पवन कुमार पाठक का घर, ग्राम कुसमी पहुंचकर बिक्री हेतु रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ा गया। 
 आरोपी पवन कुमार पाठक पिता स्व. रामाधार पाठक उम्र 55 वर्ष निवासी कुसमी (बहेरा) जिला बेमेतरा के कब्जे से एक प्लास्टिक के झिल्ली में 23 पैकेट चीप वाली एवं झिल्ली में बिना पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 02 किलो 952 ग्राम कीमती करीबन 33000 रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
       इस संपूर्ण कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक भलेन्तिनुस पन्ना, जितेन्द्र कश्यप, साइबर सेल प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, संतोष धीवर, जयकिशन साहू, रेखन साहू, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा से आरक्षक सुशील यादव, सौरभ सिंह, शिव सेन, चुरावन पाल एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

समाज पर सकारात्मक प्रभाव  
आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।  

बेमेतरा पुलिस का संदेश : अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।”