साजा में गुरु बालकदास शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन, शामिल हुए भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी
बेमेतरा 29 मार्च 2026 - जिलें के नगर पंचायत साजा में गुरु बालकदास शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुरु खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री सहित भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि गुरु बालकदास का जीवन त्याग, संघर्ष, सामाजिक न्याय और मानव सेवा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने समाज में समानता, एकता और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका बलिदान हमें यह सिखाता है कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होंने कहा कि गुरु बालकदास ने “मनखे-मनखे एक समान” का जो संदेश दिया, वह आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने हर व्यक्ति को समान अधिकार, सम्मान और अवसर मिलने की बात कही थी। उनका जीवन हमें सिखाता है कि जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता के मार्ग पर चलना ही सच्चा धर्म है।
किसान नेता योगेश तिवारी ने आगे कहा कि ऐसे महान संतों एवं महापुरुषों की जयंती और शहादत दिवस हमें अपने कर्तव्यों का बोध कराते हैं तथा समाज को एक सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। आज के समय में उनके विचारों को अपनाकर ही हम एक समरस, सशक्त और विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि समाज की एकता, जागरूकता और शिक्षा ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। यदि हम सभी मिलकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ें और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलें, तो निश्चित रूप से एक मजबूत एवं आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव है।
भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने युवाओं से विशेष आह्वान करते हुए कहा कि वे गुरु बालकदास के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें, समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और एक बेहतर, समरस एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में ईश्वर साहू विधायक साजा, लाभचंद बाफना पूर्व विधायक साजा, दिनेश चतुर्वेदी संस्थापक भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़, खेलु टंडन भा. अनु. जा. मो. जिला बेमेतरा, जितेन्द्र साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत साजा, परमेश्वर वर्मा सभापति जिला पंचायत बेमेतरा, देवदास चतुर्वेदी, गज्जू बंजारे, सुरेंद्र कोशरे, समयलाल सेनवानी, चंद्रशूभम बंजारे, मनोहर भारती, प्रेमलाल बंजारे, योगेश बारले, संतोष सेनवानी, चिंतादश बंजारे, कल्याणदश बंजारे, संदीप लहरें, हेमंत बंजारे, हेमलाल चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।