श्रीराम जन्मोत्सव समिति बेमेतरा द्वारा
रामनवमी पर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन, जिसमें श्रद्धालुजन, नगरवासी एवं जन प्रतिनिधिगण हुए शामिल
रामनवमी पर बेमेतरा के शोभायात्रा में विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना
बेमेतरा 28 मार्च 2026 - बेमेतरा नगर में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति बेमेतरा द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू शोभा यात्रा मे शामिल होकर भगवान श्रीरामचंद्र की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए, जहां भक्ति, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक दीपेश साहू ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। उनका संपूर्ण जीवन सत्य, धर्म, त्याग, कर्तव्य और मर्यादा का प्रतीक है। आज के समय में हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है, जिससे समाज में नैतिकता और सद्भावना का वातावरण सुदृढ़ हो सके। उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीराम ने हमें सिखाया है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। उनका जीवन हमें प्रेरित करता है कि हम अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें।
विधायक श्री साहू ने शोभायात्रा के भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए श्रीराम जन्मोत्सव समिति बेमेतरा सहित सभी आयोजकों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होता है। अंत में उन्होंने भगवान श्रीराम से समस्त क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा, रायपुर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, लक्की साहू पार्षद, विकास तंबोली पार्षद, शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, मोंटी साहू, डॉ. विनय साहू, प्रवीण (नीलू) राजपूत, निशा चौबे, सविती रजक, संदीप यादव, अभिनव साहू, ओमेश्वरी साहू, गोलू कोशले सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।