सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय, अनुशासन एवं संगठन की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का करें निर्वहन - जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाओं के साथ शहर कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष से की सौजन्य भेंट 
 
बेमेतरा 19 मार्च 2026 - बेमेतरा शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती रश्मि मिश्रा के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों द्वारा उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया एवं संगठन में दायित्व प्रदान करने हेतु उनका आभार व्यक्त किया गया। 
     इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने श्री छाबड़ा से संगठन को मजबूत करने, कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने तथा आमजन से जुड़ाव बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया। 
    जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आपसी समन्वय, अनुशासन एवं संगठन की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। 
   इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा समाज में सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।