शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कर की गई चालानी कार्रवाई
बेमेतरा 18 मार्च 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में विगत दिनों यातायात पुलिस टीम द्वारा ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। शराब पीकर नशे के हालत में गाड़ी चलाने पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 04 वाहन चालक के विरुद्ध 04 प्रकरण न्यायालय पेश किया गया, जहां वाहन चालक के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। 04 प्रकरण में 40000 रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन लाल साहू, रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक दौलत राम वर्मा, आरक्षक पारस मणि साहू, राजेश राजपूत सहित सहित यातायात बेमेतरा पुलिस टीम शामिल रहे।
यातायात प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कर शराब पीकर नशे की हालत में गाड़ी चलाने पर वाहन चालको के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है और कुछ मामलों में आवश्यकतानुसार वाहन जब्त किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यात्रियों की जान बचाना है, क्योंकि नशे के हालत में वाहन चलाना सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण है।
आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है।
अपील - बेमेतरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि दो पहिया वाहन हो या चारपहिया वाहन या उससे बडी वाहन हो कोई भी गाडी को सीमित गति से चलाया जाय ताकि कोई घटना घटने के पहले ही वाहन को नियंत्रित किया जा सके और घटना को टाला जाये, साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चलने और हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील किया गया।
बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।