डीआईजी के निर्देश पर एएसपी हरीश कुमार यादव ने चैत्र नवरात्रि पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का लिया जायजा
मंदिर समिति के सदस्यों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
बेमेतरा 20 मार्च 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने चैत्र नवरात्रि पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वे ग्राम बुचीपुर स्थित महामाया देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने जिलेवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
उन्होंने मंदिर में उपस्थित दर्शनार्थियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने समिति को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सभी आवश्यक पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। विशेष रूप से सप्तमी एवं अष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित अधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी निगरानी के समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस अधिकारियों को भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। थाना एवं चौकी प्रभारियों को नवरात्रि पर्व के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख स्थलों का समय-समय पर भ्रमण कर सतत निगरानी रखने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी चंदनू निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, महामाया देवी मंदिर समिति के प्रतिनिधि एवं सदस्यगण व जनमानस सहित थाना चंदनू के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।