यह शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का हैं प्रतीक - रामनवमी समिति मटिया अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा

मटिया (बेरला) में 27 मार्च को धूमधाम व भव्य रूप में मनाया जाएगा रामनवमी पर्व, आयोजन को लेकर हुई बैठक 

भव्य शोभायात्रा निकाल पूरे ग्राम में कराया जाएगा भ्रमण, भगवान श्रीराम दरबार की झांकी रहेगी मुख्य आकर्षण का केंद्र 

सामाजिक संगठनों व श्रद्धालुओं द्वारा प्रमुख चौक में किया जाएगा पुष्पवर्षा और भव्य स्वागत 
बेमेतरा 21 मार्च 2026 - रामनवमी पर्व को लेकर शनिवार को रामनवमी समिति ग्राम मटिया (बारगांव बेरला) की बैठक हुई। बैठक में इस बार भी भव्य तरीके से रामनवमी मनाने का निर्णय लिया गया। 27 मार्च को रामनवमी समिति के तत्वावधान में पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 
    रामनवमी समिति के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने बताया कि यह शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां, सुसज्जित रथ, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े एवं पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धालुओं की सहभागिता इस आयोजन को भव्यता प्रदान करेगी। उन्होंने गांव वालों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रामनवमी पर्व को ऐतिहासिक बनाएं। 
    समिति के सदस्य राजेंद्र यादव ने कहा कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमामय ढंग से निकाली जाएगी। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की विशेष तैयारी की गई है। 
    शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरेगी, जहां सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा और भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। 
   रामनवमी के इस पावन अवसर पर मटिया-कोसपातर-बारगांव में भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा और चारों ओर जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठेगा। 
बैठक में समिति के पदाधिकारी रहे उपस्थित 
रामनवमी पर्व को लेकर शनिवार को हुई बैठक में रामनवमी समिति के पदाधिकारी सतीष यादव, देवेंद्र वर्मा, बोसेन्द्र पांडेय, ईश्वर साहू, रामकुमार निषाद, मुकेश यादव, सोनू वर्मा, उदेराम निषाद, धनेश वर्मा, कमलेश पाटिल, जोहन साहू, शांतिलाल वर्मा, तरुण यादव, अशोक साहू, कामता साहू, धर्मेंद्र पाटिल, रोशन ध्रुव, जित्तू पाटिल, टूम्मन पाटिल, प्रकाश साहू, प्रदीप, पंकज, हेमू वर्मा, धनीराम निर्मलकर, गुड्डू साहू, बबलू यादव, धनेश साहू, घनश्याम वर्मा, राजू वर्मा, सोनी निषाद, हीरा वर्मा, योगेश सोनी, देवन यादव, परमानंद साहू, श्रीराम साहू, गणेश वर्मा, दीनू वर्मा, सुकदेव यादव, राम यादव, शंकर सेन, महेंद्र ध्रुव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।