रामभक्तों की उमड़ी भीड़ ने जयघोष व नारों के साथ लहराया भगवा
बेमेतरा 28 मार्च 2026 - रामनवमीं महोत्सव पर जिले के बेरला नगर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर की गलियों और सड़कों, मुख्य मार्गों पर भ्रमण किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं, भक्तजनों व नगरवासियों द्वारा जयकारा लगाते हुए भगवा ध्वज लहराया गया।
शोभायात्रा नगर के श्रीराम जानकी मंदिर से निकाली गई। भव्य शोभायात्रा में गली मोहल्ले सड़को पर रामभक्तों का भीड़ दिखाई दी। वही श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दाऊ नितेश सोनी ने बताया यह शोभायात्रा पिछले 8 वर्षों से किया जा रहा है, प्रभु श्रीराम हमारे आराध्य है। रामनवमी पर्व हर वर्ष हम सब हर्षोल्लास, धूमधाम से मनाते आ रहे है और इस वर्ष रामनवमीं 2026 भी धूमधाम से मनाया गया।
रामनवमीं पर भव्य शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर सोनी पारा बेरला से निकलकर नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम में दिव्य काली, शंकर झांकी के साथ बाहुबली हनुमान झांकी व रथ में सवार श्रीराम दरबार के साथ आकर्षक धुमाल, रामधुनी सहित भव्य श्रीराम की मूर्ति देखने को मिला।
इस भव्य आयोजन के आयोजक समिति के सदस्य आशीष सोनी, पं. गजानन द्विवेदी, राकेश सोनी, सूरज सोनी, नवीन गौतम, श्याम सोनी, हुलासी सोनी, गीतेश ताम्रकार, हितेश निर्मलकर, अरविंद राजपूत, प्रमोद सोनी, राजू जैसवाल, अरमान, किसन शर्मा, हीरालाल सोनी, मनीष सोनी, मनोज शर्मा, जितेंद्र जोशी सहित श्रीराम जन्मोत्सव समिति बेरला रहे।