सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं वार्षिक अधिवेशन - विधायक दीपेश साहू

यादव ठेठवार समाज धमधा राज के वार्षिक अधिवेशन बेरलाकला में मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू हुए शामिल 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 मार्च 2026 - जिलें के बेरला ब्लाक के ग्राम बेरलाकला में यादव (ठेठवार) समाज धमधा राज द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम रखा गया था, जिसमे बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बड़ी संख्या में उपस्थित सामाजिक बंधुओं से आत्मीय भेंटकर उनका कुशलक्षेम जाना। कार्यक्रम की शुरुवात सर्वप्रथम कलश यात्रा के साथ शुरुवात हुई, जिसमे समाज के सैंकड़ो महिलाओ ने कलश यात्रा निकाली। तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। 
        मंचिय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा कि यादव (ठेठवार) समाज की गौरवशाली परंपराएं, सामाजिक एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे वार्षिक अधिवेशन सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। विधायक श्री साहू ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार, किसान हितैषी योजनाओं और सामाजिक भवनों के निर्माण जैसे कार्यों के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 
   उन्होंने बताया कि बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न समाजों के सामुदायिक भवनों के निर्माण एवं उन्नयन, युवाओं के लिए खेल एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार तथा जरूरतमंद परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए लगातार पहल की जा रही है। यादव (ठेठवार) समाज की मांगों और आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता के साथ शासन स्तर पर रखने का आश्वासन उन्होंने दिया। 
   श्री साहू ने कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब हम शिक्षा, संगठन और संस्कार को अपना आधार बनाएं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उन्होंने समस्त पदाधिकारियों, आयोजक मंडल एवं समाज के सक्रिय साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    कार्यक्रम में माधुरी रवि परगनिया जनपद अध्यक्ष बेरला, साधुराम यादव, जमुना जय मिर्जा, रोहित यादव, रेनू यादव, दीपक यादव, रमन यादव, शशि यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, इंद्रसेन यादव, विष्णु राम यादव, भरत यादव, संतोष यादव, बिरहा राम यादव, परसराम यादव, राम सिंह यादव, अमन यादव, गणेश यादव, साधुराम यादव, राजू यादव, संतोष यादव, राजेंद्र यादव, जुगनू राम यादव, बलदेव यादव, परमानंद यादव, छवि यादव, गणेश यादव, मुकुल यादव, सरोज यादव, लक्ष्मण यादव, भवन यादव, राजेश यादव, कृष्ण यादव, परदेसी राम यादव, नरसिंह यादव, भागीरथी यादव, जितेंद्र यादव सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।