स्व-सहायता समूह की सभी महिलाएं शोभायात्रा में होंगी शामिल, आयोजन के लिए ली महिलाओं की बैठक
भगवान श्रीराम दरबार की झांकी रहेगी मुख्य आकर्षण का केंद्र
सामाजिक संगठनों व श्रद्धालुओं द्वारा प्रमुख चौक में किया जाएगा पुष्पवर्षा और भव्य स्वागत
बेमेतरा 25 मार्च 2026 - रामनवमी पर्व पर 27 मार्च शुक्रवार को बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम मटिया (बारगांव) में समिति प्रमुख राजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में शाम 4 बजे शीतला मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकली जाएगी। शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने समिति के पदाधिकारी के साथ ही गांव के युवा, बुजर्ग बेहद उत्साहित है।
महिला समूह व महिलाओं की सक्रिय सहभागिता
इसी क्रम में रामनवमीं पर शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष ज्योति यादव भी अपने समूह की महिलाओं की मंगलवार को बैठक ली। बैठक में रामनवमी पर शोभायात्रा में समूह की सभी महिलाओं को शामिल होने की अपील की।
उन्होंने कहा कि समूह की महिलाएं शोभायात्रा में सक्रिय रूप से भाग लेगी। यह भागीदारी उनकी एकता, आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण के प्रदर्शन का प्रतीक है, जो ग्रामीण विकास में उनकी प्रमुख भूमिका को दर्शाता है।
रामनवमी आयोजन समिति के समिति प्रमुख राजेंद्र वर्मा ने बताया कि यह शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां, सुसज्जित रथ, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े एवं पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धालुओं की सहभागिता इस आयोजन को भव्यता प्रदान करेगी।
उन्होंने गांव वालों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रामनवमी पर्व को ऐतिहासिक बनाएं। समिति के सदस्य राजेंद्र यादव ने कहा कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमामय ढंग से निकाली जाएगी।
सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की तैयारी
सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की विशेष तैयारी की गई है। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरेगी, जहां सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा और भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।
गांवों में रहेगी भक्तिमय वातावरण
रामनवमी के इस पावन अवसर पर मटिया-कोसपातर-बारगांव में भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा और चारों ओर जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठेगा।
बैठक में समूह की महिलाओं की भागीदारी
रामनवमी पर्व को लेकर मंगलवार को हुई बैठक में स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष ज्योति यादव, सुनीता निषाद, अनिता निषाद, अनीता साहू, रानू साहू, अनुशुइया यादव, मंजू साहू, धनेश्वरी साहू, मोना वर्मा, अमृत साहू, मुस्कान निषाद, त्रिवेणी निषाद, जानकी वर्मा बिमला वर्मा, रुक्मणि वर्मा, झरना वर्मा, चंद्रवती बंजारे, पूर्णिमा वर्मा, बिमला ध्रुव, सीमा साहू, प्रेमिन साहू सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।