सिलेंडर के दाम बढ़ाने को लेकर जिला कांग्रेस बेमेतरा ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 08 मार्च 2026 - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में बेमेतरा जिला मुख्यालय में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपए की बढ़ोतरी तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की मूल्य में 115 रुपए की बढ़ोतरी किए जाने को लेकर व साथ ही साथ भाजपा नेता द्वारा अपने फार्म हाउस में अफीम की खेती किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि भाजपा शासन आज पूरी तरह से देश को बर्बाद करने में जुटा हुआ है। ऐप्सटीन फाइल में नाम शामिल होने विदेशी ताकतों से ब्लैकमेल होते हुए प्रधानमंत्री ने भारत के हितों को गिरवी रख दिया है।
आज ईरान युद्ध के चलते देश की भाजपा सरकार ने भारत के लिए कहीं कोई आपात स्थिति की तैयारी करके नहीं रखी है। युद्ध के शुरुआती दिनों में ही सरकार को गैस सिलेंडरों के दामों में इतनी बढ़ोतरी करनी पड़ गई है। अभी पता नहीं कितने दिन युद्ध चलेगा और कितने बार यह भाजपा सरकार गैस सिलेंडरों और पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि करेगी। पहले ही यह सरकार इतनी वृद्धि कर चुकी है कि आम आदमी की कमर टूटी पड़ी है, उसमें इस तरह से और बढ़ोतरी किया जाना कहीं ना कहीं लोगों को दिवालिया बनाने वाला निर्णय है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार इस बढ़ोतरी को वहन नहीं कर पाएंगे, इसलिए केंद्र सरकार को चाहिए कि वह बिना विलंब किए गैस सिलेंडरों के दाम में की गई वृद्धि को तुरंत वापस ले।
साथ ही साथ जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार पूरे प्रदेश को नशे की लत में झोक देना चाहती है यही कारण है कि आज भाजपा के लोग खुलेआम कानून का उल्लंघन करते हुए अपने फार्म हाउस में अफीम की खेती कर रहे हैं और भाजपा के मंत्री विधायक उन्हें संरक्षण देने में लगे हुए हैं। इस कारण से ही दुर्ग के समीप फार्म हाउस में पकड़े गए भाजपा नेता को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, जिसका कांग्रेस विरोध करती है। ऐसे अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए। भाजपा सरकार के द्वारा जिस तरीके से संरक्षण दिया जा रहा है, प्रदेश को नशे की लत में डुबोया जा रहा है। भाजपा सरकार पूरे प्रदेश के नौजवानों को नशे में डुबो देना चाहती है, जिससे जवान रोजगार और महंगाई में बढ़ोतरी की बात ही ना कर सके।
इस अवसर पर मंगत साहू, रवि परगनिहा, प्रणीश चौबे, टीआर साहू, सुरेश दुबे, मिथिलेश वर्मा, रश्मि मिश्रा, ईश्वर वर्मा, सुमित राजपूत, रोशन सिंहा, गणेश राजपूत, अश्विनी अनंत, रीता पांडे, ललित विश्वकर्मा, सुमन गोस्वामी, राजू साहू, शशिप्रभा गायकवाड, बाल कुमारी ध्रुव, सुशीला जोशी, रूबी सलूजा, शकुंतला साहू, बहल वर्मा, मोहित वर्मा, रवि रजक, मनोज शर्मा, अजय राज सेन, भावसिंह राज, प्रकाश ठाकुर, तोकेश्वर साहू, रग्घू तिवारी, राम ठाकुर, नंदू सलूजा, वाहिद रवानी, अनिल दुबे, हेमिन यादव, नोहर देवांगन, चितरेन वर्मा, चंद्र प्रकाश शीतलानी, संजय वर्मा, याशिफ खान, कौनैन अली, राजू रजक, कोमल पुरी गोस्वामी, रेवेंद्र देवांगन, निलेश वैष्णव, कमल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।