श्रीराम कथा मानस मेला कोसपातर बेरला में 1 अप्रैल से

तीन दिवसीय मानस मेला का समापन 3 अप्रैल को 
बेमेतरा 20 मार्च 2026 - श्रीराम कथा मानस मेला का आयोजन कोसपातर बेरला में 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक रखा गया है। समिति के अध्यक्ष विजय पारख ने बताया कि मंडली को अपना वाद्य यंत्र साथ लाना होगा, साथ ही न्यूनतम 6 सदस्य एवं अधिकतम 9 सदस्य अनिवार्य है। इसके साथ ही प्रत्येक मंडली को स्व. प्रेमचंद पारख की स्मृति में विजय पारख द्वारा प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा।  
  आयोजन की तैयारी में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष तखत राम साहू, कोषाध्यक्ष गिरवर दास मानिकपुरी, संयोजक तनेश्वर साहू, व्यवस्थापक भरत लाल वर्मा, देवेंद्र वर्मा, शिव मुनीम, सदस्यगण जयलाल वर्मा, समीर वर्मा, टोपसिंह साहू, धर्मेंद्र पाटिल, तेजराम साहू, ईश्वर साहू, भगत राम साहू, मनोहर साहू, बल्ला निषाद, रमेश निषाद, रामस्वरूप साहू, मनोज साहू, गोपाल साहू, राहुल साहू, डोमार निषाद सहित जय दुर्गा मानस मंडली के पदाधिकारी जुटे हुए हैं।