साइबर सेल एवं थाना दाढी पुलिस टीम की सट्टा पर कार्यवाही
बेमेतरा 20 मार्च 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 19 मार्च 2026 को थाना दाढ़ी स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिली कि वार्ड नं. 03 नवापारा दाढी में जेठू देवार अपने घर के सामने गली में विभिन्न अंको पर रूपये पैसो का दांव लगाकर अवैध धन अर्जित करने के लिए सट्टा-पट्टी लिख कर लोगों को सट्टा खेला रहा है की सुचना पर साइबर सेल एवं थाना दाढी पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान एक आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया।
जिस पर थाना दाढी में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी जेठू देवार पिता भागीरती देवार उम्र 45 वर्ष निवासी देवारपारा वार्ड नं. 03 नयापारा दाढी थाना दाढी जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपी के पास से कुल जुमला नगदी रकम 1500 रूपये एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा,थाना प्रभारी दाढी उप निरीक्षक राकेश साहू, सहायक उप निरीक्षक रामकुमार दिवाकर, सायबर सेल प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, रेखन साहू, संतोष धीवर सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।