बेरला पुलिस ने कुसमी निवासी प्रवीण साहू एवं रतन कुमार साहू से 16 पौवा देशी मसाला शराब किया जप्त

डीआईजी के निर्देश पर बेरला थाना प्रभारी राजकुमार साहू व टीम ने अवैध शराब बिक्री पर की कार्यवाही  
बेमेतरा 20 मार्च 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
    इसी क्रम में 18 मार्च 2026 को थाना बेरला पुलिस स्टाफ मुखबिर सूचना के अधार पर नगर पंचायत कुसमी धान मण्डी के रोड किनारे दो व्यक्तियों प्रवीण साहू एवं रतन कुमार साहू दोनो निवासी कुसमी थाना बेरला को मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 पी.क्यु. 1164 के डिग्गी में शराब रखकर शराब को अवैध रूप से बिक्री करते पकड़ा गया। 
       जिसमें थाना बेरल में 01 प्रकरण में 02 आरोपी 01. प्रवीण साहू पिता सियाकत साहू उम्र 36 वर्ष निवासी कुसमी थाना बेरला, 02. रतन कुमार साहू पिता ललित कुमार साहू उम्र 33 वर्ष निवासी कुसमी थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से 16 पौवा देशी मसाला शराब (2,880ml) किमती 1600 रूपये एवं मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 पी.क्यु. 1164, कीमती 45000 रूपए, कुल जुमला 46600 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक दीनानाथ यादव, आरक्षक सुरेन्द्र जांगडे एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।