प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 फरवरी 2026 - मां भद्रकाली जिला मानस संघ बेमेतरा के तत्वावधान में आयोजित प्रथम वार्षिक अधिवेशन एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय व्याख्यानमाला प्रतियोगिता 2026 के सफल आयोजन की समीक्षा एवं होली मिलन कार्यक्रम की योजना को लेकर 1 मार्च रविवार को संघ की महत्वपूर्ण बैठक प्रातः 10.30 बजे बेमेतरा स्थित किसान भवन में आयोजित होगी। इस बैठक में जिला कार्यकारिणी, सभी तहसील अध्यक्ष बेमेतरा, नवागढ़, बेरला एवं साजा तथा समस्त पंजीकृत मानस मंडलियों सहित सभी मानस प्रेमी की उपस्थिति अपेक्षित है।
संघ के अध्यक्ष देवलाल सिन्हा ने बताया कि बैठक में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा, आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही होली मिलन के माध्यम से आपसी समन्वय और सांस्कृतिक एकता को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। संगठन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।