माईनर एक्ट में 06, कोटपा एक्ट में 63, आबकारी एक्ट में 05 लोगों पर कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने संपत्ति संबंधी अपराध में नियंत्रण करने एवं “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, वाहन रिपेरिंग सेंटर, हॉटल, ढाबा, हॉट-बाजार एवं वाहन चेकिंग के दौरान वाहनो का चेकिंग कर गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी करने के संबंध में सायबर सेल एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु बेमेतरा पुलिस द्वारा एक विशेष सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों, यातायात, सायबर सेल पुलिस टीम द्वारा “सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन) के माध्यम वाहनो की जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई जारी है।
शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच शुरू की गई है। पेट्रोलिंग पार्टियां निरंतर गश्त कर रही हैं। इसके साथ ही “सशक्त ऐप”के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना/चौकी एवं यातायात स्टाफ के द्वारा 26 फरवरी 2026 को “सशक्त एप”(एप्लिकेशन) के माध्यम से चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से थाना दाढी में 12 वाहनो, चौकी खण्डसरा में 10 वाहनो, चौकी देवरबीजा में 27 वाहनो, यातायात बेमेतरा में 130 वाहनों, कुल 179 वाहनों को चेकिंग की गई।
आबकारी एक्ट में कार्यवाही - इसी क्रम में 26 फरवरी 2026 को थाना बेरला, दाढी, चंदनू एवं चौकी मारो में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 05 प्रकरण में 05 आरोपी अमित कुमार साहू उम्र 22 वर्ष निवासी कुसमी थाना बेरला, सोनू सिंह राजपूत उम्र 58 वर्ष थाना दाढी, सुखदेव साहू उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नं. 07 मारो, सेवक राम साहू उम्र 38 वर्ष निवासी तुमा थाना चंदनू, नरेश साहू उम्र 40 वर्ष निवासी तुमा थाना चंदनू जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
कोटपा एक्ट में कार्यवाही - इसी क्रम में 26 फरवरी 2026 को जिले के थाना/चौकी प्रभारियो एवं स्टाफ द्वारा आम जगह में धुम्रपान करने पर कोटपा एक्ट के तहत थाना बेरला 13 प्रकरण, थाना चंदनू 05 प्रकरण, चौकी मारो 20 प्रकरण, चौकी कंडरका 25 प्रकरण, कुल 63 प्रकरण कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं।
माईनर एक्ट में कार्यवाही - इसी क्रम में 26 फरवरी 2026 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना बेरला में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, चौकी कंडरका में 02 प्रकरण में 04 व्यक्ति, चौकी खण्डसरा में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 04 प्रकरण में 06 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।