मजगांव (दाढ़ी) में 06 जुआडियों से 80410 रु नगद एवं तास जप्त

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर थाना दाढ़ी पुलिस टीम की जुआ पर बड़ी कार्यवाही 
बेमेतरा 27 मार्च 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना दाढ़ी पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर बाडी हाफ नदी किनारे ईट भट्ठा ग्राम मजगांव में रेड कार्यवाही कर 06 जुआड़ी से नगदी रकम 80410 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त को जप्त किया गया। 
    थाना दाढ़ी पुलिस टीम को 26 मार्च 2026 को सूचना मिली कि बाडी हाफ नदी किनारे ईट भट्ठा ग्राम मजगांव आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सुचना पर थाना दाढ़ी पुलिस टीम के द्वारा बाडी हाफ नदी किनारे ईट भट्ठा ग्राम मजगांव में पहुंच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 06 जुआड़ी पकड़े गए। 
     जिसमें थाना दाढी में 01 प्रकरण दर्ज कर 06 जुआडियों 01. छेदी साहू उम्र 60 वर्ष, 02. मो. गोलू ऊर्फ सना आजमी उम्र 42 वर्ष, दोनो निवासी कुण्डा जिला कबीरधाम, 03. बिरेन्द्र उम्र 38 वर्ष निवासी नवागांव कला, 04. विकास सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी छिरहा, 05. गोविन्द मल्लाह उम्र 35 वर्ष निवासी छिरहा 06. बिरेन्द्र गेन्ड्रे उम्र 35 वर्ष निवासी चरघट थाना दाढी जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 80410 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया।  
    इस संपूर्ण कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर थाना दाढ़ी से सहायक उप निरीक्षक रामकुमार दिवाकर, आरक्षक हेम प्रसाद साहू, संजय चंद्राकर, अनिल सोनकर, कपिल चंद्रवंशी, छन्नू टंडन, बिरेन्द्र चंद्रवंशी सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।