अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश
चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, कांबिंग गस्त करने दिए गए निर्देश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली।
जिसमें अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सरप्राइज चेकिंग लगाकर वाहनों की सख्त जांच के निर्देश दिए। उन्होंने "सशक्त एप" के माध्यम से वाहनों की चेकिंग कार्यवाही को प्रभावी बनाने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
उन्होंने यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना हैं।
डीआईजी रामकृष्ण साहू ने अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवाओं और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, चोरी और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और काम्बिंग गश्त करने के निर्देश दिए गए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, स्टेनो संतोष कुमार सोनवानी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।