शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर बसंत पटेल कंदई से 09 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त

चौकी देवरबीजा पुलिस टीम ने की आबकारी एक्ट में कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
       इसी क्रम में 12 फरवरी 2026 को चौकी देवरबीजा पुलिस स्टाफ मुखबिर सूचना के अधार पर ग्राम कंदई निवासी बसंत पटेल को पानी टंकी के पास ग्राम कंदई में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। 
       जिसमें चौकी देवरबीजा थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी बसंत पटेल पिता विष्णु पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी कंदई चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 09 पौवा देशी मसाला एवं अंग्रेजी शराब (1620ml) किमती 1080 रूपये एवं बिक्री रकम 240 रूपये कुल जुमला 1320 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
       उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देवरबीजा उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, प्रधान आरक्षक अनंत कोठारी, आरक्षक मुकेश सिंह राजपूत, सबित गोयल, रामगोपाल निषाद एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।  

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 151 वाहन चालको से ली गई 42800 रु समन शुल्क

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर “सशक्त एप’’ से 351 वाहनों का किया गया चेकिंग कार्यवाही   माईनर एक्ट में 06 एवं आबकारी एक्ट में 15 आरोपीय...