प्रभु श्रीराम हम सभी के इष्ट हैं, राम कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य जन्म के पापों का हो जाता है निवारण - पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

सुरहोली एवं बांसा के मानस गान प्रतियोगिता कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 16 फरवरी 2026 - बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत बेरला ब्लाक के ग्राम ग्राम सुरहोली एवं बांसा में समिति एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा आयोजित श्री रामकथा मानस गान महोत्सव में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने सर्व प्रथम प्रभु श्रीरामचंद्र भगवान का विधि-विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किए, साथ ही समस्त जनमानस के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि प्रभु श्री राम हम सभी के इष्ट हैं, राम कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य जन्म के पापों का निवारण हो जाता है, ऐसे में समिति के द्वारा जो यह राम कथा महोत्सव मनाने का जो निर्णय लिया गया है, वह बहुत ही सराहनीय है। मैं समिति को आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे इस पावन महोत्सव में आमंत्रित किया तथा मुझे भी राम कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 
इस शुभ अवसर पर ललित विश्वकर्मा, श्रीमति माधुरी रवि परगनिहा, चंद्रप्रकाश साहू, राधे श्याम साहू, शुभम वर्मा, राम सिंह गायकवाड, मनोज शर्मा, श्रीमती डीकेश्वरी राकेश वर्मा, नरोत्तम देशलहरे, मानाराम वर्मा, विकास मढ़रिया, विष्णु प्रसाद साहू, कृष्णानंद साहू, मुरारी लाल वर्मा, महेश तिवारी, ओमप्रकाश साहू, बलदाऊ प्रसाद शर्मा, जगन्नाथ चौहान, सालिक राम पाटिल, विजय, कुमार साहू, परेटन लाल साहू, गीत गोविंद, मनहरन लाल वर्मा, शेखचंद साहू, रामानंद साहू, लछीराम साहू, सुखीराम पाटिल, अजय वर्मा, धनराज साहू, शंकर साहू, शंकर निषाद, भोलाराम देवांगन, दुर्गेश धीवर, हरीश वर्मा, योगेश वर्मा, अमित पाटिल, मुकेश वर्मा, नीरज वर्मा, करण धीवर, पवन रावत, राजा विश्वकर्मा, सुनील रावत, डीकेश धीवर, कमल रावत, सोमेश वर्मा, मनोज साहू, श्री श्रद्धा सुमन मानस मंडली, श्री गणेश रामलीला मंडली, जय दुर्गे महिला मानस मंडली सुरहोली एवं जय मां दुर्गा मानस मंडली, ॐ जागृति महिला मानस मंडली बांसा एवं ग्रामवासियों उपस्थित रहे।