प्रथम यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड प्राप्त छात्रा साक्षी जायसवाल का शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सम्मानित

छात्रा साक्षी जायसवाल का नाम गोलडन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, उपलब्धि पर मंत्री, नेता, सचिव, राज्यपाल, समाज ने किया सम्मानित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के पहली युवा यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड प्राप्त छात्रा साक्षी जायसवाल जिसके पिता जिले के ही डीएवी स्कूल जांता के प्राचार्य पद पर पदस्थ हैं। सुपुत्री साक्षी जायसवाल छत्तीसगढ़ के पहली बालिका बॉल वैज्ञानिक हैं, जिन्होने अब तक अनेक अवॉर्ड प्राप्त कर चूंकि हैं, अब तक उन्हें भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय पीएमओ, तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री, बिहार के मंत्री, उत्तर प्रदेश के मंत्री, दिल्ली के मंत्री एवं चेन्नई के राज्यपाल ने चेन्नई के राजभवन में सर्टिफिकेट, मोमेंटो से सम्मानित हो चुकी हैं। 
    नेशनल स्पेश डे के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ से मात्र एक बालिका वैज्ञानिक छात्रा साक्षी जायसवाल यंग साइंटिस्ट इंडिया के ग्रैंड फिनाले में भाग लेकर 23 अगस्त 2023 एवं 23 अगस्त 2024 एवं 23 अगस्त 2025 लगातार तीन वर्ष तक चयनित होकर, बतौर बाल वैज्ञानिक बनकर पहुँची थी, जिन्हें चेन्नई के राज भवन में प्रधानमंत्री के सलाहकार एवं चेन्नई के राज्यपाल टीएन रवि ने पहले बालिका युवा वैज्ञानिक से सम्मानित किए हैं एवं लेफ्टिनेंट जनरल बीएस खण्डारे दिल्ली, रूसी व कजाकिस्तानी के अंतरिक्ष यात्री, नासा व इसरो सहित देश व विदेश से आये अनेक वैज्ञानिकों ने साक्षी जायसवाल को यंग साइंटिस्ट इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित कर चुके हैं। 

गोलडन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज 
छात्रा साक्षी जायसवाल ने प्रकाश का उपयोग करके डेटा स्थानांतरण हेतु वायरलेस संचार तकनीक का आविष्कार करने वाले भारत की पहले कम उम्र के बालिका बाल वैज्ञानिक का वर्ड रिकॉर्ड गोलडन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (कम उम्र मात्र 12 वर्ष 19 दिन में) बनाई है। 

समाज के राष्ट्रीय संघ ने किया सम्मानित 
अखिल भारतीय कलाल, कलवार, कलार महासभा नई दिल्ली द्वारा कलचुरी गौरव रत्न 2025 से अलंकृत किया गया हैं। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने साक्षी जायसवाल को अपने कर कमलों से गोल्ड मैडल व युवा वैज्ञानिक गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट से साक्षी को सम्मानित किए हैं। शिक्षा मंत्री ने साक्षी छत्तीसगढ़ के पहली बालिका बाल वैज्ञानिक बनने पर उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिए हैं, साक्षी ने गोल्डन बुल ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड महज 12 वर्ष 19 दिन में यह रिकॉर्ड बनाई है। 
        शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने छात्रा साक्षी जायसवाल का सराहना करते हुए कहा कि साक्षी जायसवाल ऐसे बालिका बाल वैज्ञानिक है उनसे प्ररेणा लेकर हमारे अन्य बच्चे भी वैज्ञानिक प्रतिभा को निखार पाएंगे। साक्षी जायसवाल वैज्ञानिक बेटी ने निश्चित ही बेमेतरा जिले के साथ-साथ हमारे छत्तीसगढ़ राज्य व देश का नाम भी नाम रौशन कर रही हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ