थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस की विस्फोटक पर कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 13.02.2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि सैय्यद बहादुर अली अपने बाजार पारा बेमेतरा में स्थित अली कलेक्शन नामक दुकान में अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ फटाका रखकर बिक्री कर रहा है की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम मौके पर दुकान बाजार पारा बेमेतरा में जाकर रेड कार्यवाही के दौरान सैयय्द बहादुर अली उम्र 66 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 21 बाजार पारा बेमेतरा मिला जो विस्फोटक पदार्थ फटाका बिक्री हेतु अपने अली कलेक्शन दुकान में रखना स्वीकार किया एवं अपने दुकान में रखे फटाका विस्फोटक पदार्थ (1) 12 शाट 10 पैकेट (2) स्वीट ड्रीम 02 पैकेट (3) गोल्डन स्काई 01 पैकेट (4) गोल्डन स्टार 02 पैकेट (5) स्काई रंगोली 03 पैकेट (6) 15 शाट पपजी 01 पैकेट (7) 25 शाट गुरुस्वामी 03 पैकट (8) 15 शाट सोनी 03 पैकेट (9) नेक्स जेन 30 शाट 07 पैकेट (10) फादर 30 शाट 02 पैकेट (11) ब्लूग 30 शाट 02 पैकट (12) लव टूडे 01 पैकेट (13) सन 60 शाट 02 पैकेट (14) सन साईन पापसो 02 पैकेट (15) जोकर 10UP 02 पैकेट (16) चिमा 2000 एक पैकेट (17) रीया 2000 एक पैकेट (18) 2K एक पैकेट (19) रेड थनडर 1000 ग्यारह पैकेट कुल 57 पैकेट जुमला कीमती 40000 रूपये को पेश किया। उपरोक्त विस्फोटक पदार्थ फटाका कुल 57 पैकेट जुमला कीमती 40000 रुपये को जप्त किया गया। आरोपी सैयय्द बहादुर अली पिता स्व. कासम अली उम्र 66 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 21 बाजार पारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम विस्फोटक अधिनियम 1884, 288 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यावाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।